प्रश्नावली - 1A
Question 1
रिक्त स्थानों में उपयुक्त प्रतीक $\in$ अथवा $\notin$ भरिए जब समुच्चय $A=\{1,2,3,4,5,6\}$ हो :
(i) 5 .......... A
(ii) 8 .......... A
(iii) 0 .......... A
(iv) 4 .......... A
(v) 2 .......... A
(vi) 10 .......... A
Question 2
निम्नलिखित समुच्चयों के अवयवों को लिखिए:
(i) $J$ अक्षर से प्रारम्भ होने वाले वर्ष के सभी महीनों के नाम का समुच्चय
(ii) भारत के दस सबसे अधिक प्रतिभाशाली लेखकों का संग्रह
(iii) विश्व के सर्वश्रेष्ठ ग्यारह बल्लेबाजों का संग्रह
(iv) आपकी कक्षा के सभी बालकों का संग्रह
(v) 100 से कम सभी प्राकृत संख्याओं का संग्रह
(vi) लेखक प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यासों का संग्रह
(vii) सभी सम पूर्णांक संख्याओं का संग्रह
(viii) इस अध्याय में आने वाले प्रश्नों का संग्रह
(ix) विश्व के सबसे अधिक खतरनाक जानवरों का संग्रह
Question 3
एक से लेकर तीस तकं की संख्याओं में से उन संख्याओं के समुच्चयों को बनाओ-
(A) जिनके अन्त में 5 हो,
(B) जिनके अन्त में 7 हो,
(C) जिनके अन्त में शून्य हो,
(D) जिनमें अभाज्य संख्याएँ हों,
(E) जिनमें सम संख्याएँ हों,
(F) जिनमें विषम संख्याएँ हों।
Question 4
MATHEMATICS शब्द में आये हुए $(A)$ स्वरों का $(B)$ अक्षरों का समुच्चय लिखो।
Question 5
निम्नलिखित समुच्चयों में अन्य अवयवों के गुणों के आधार पर तारांकित अवयव को लिखिए-
(A) $\{2,4,6, *\}$,
(B) $\{a, e, *, o, u\}$,
(C) $\{\frac{1}{2}, \frac{2}{3}, \frac{3}{4}, \frac{4}{5}, *\}$,
(D) $\{$ राम, लक्ष्मण, भरत, *\},
(E) \{कौशल्या, सुमित्रा, *\},
(F) \{डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राधाकृष्णन, डॉ. जाकिर हुसैन, श्री वी. वी. गिरि, श्री फकरुद्दीन अली अहमद, श्री नीलम संजीव रेड़ी, *\},
Question 6
समुच्चय $\{1,2,3,3,1,4,2,3,5,2,1,3\}$ को संक्षिप्त रूप में लिखिए।
Question 7
$-3.5,-4.8,-3,-4,0.5,1.7,-2.8,3.5,4.8$ संख्याएँ दी हुई हैं, तो $A=\{x: x \geq-4\}$ और $B=\{x: x \leq 1.7\}$ ज्ञात करो।
Question 8
रोस्टर विधि से निरूपित समुच्चयों को नियम रूप से लिखिए-
(A) $\{2,3,5,7, ..... \} ,$
(B) $\{7,14,21,28,35, ...... \} ,$
(C) $\{1, \frac{1}{2}, \frac{1}{3}, \frac{1}{4}, ...... \}$,
(D) $\{1,4,9,16,25, ........ \}$,
(E) $\{1,2,3,4,5,6,7,8,9\}$,
(F) $\{\frac{2}{1}, \frac{3}{2}, \frac{4}{3}, \frac{5}{4}, \frac{6}{5}, ....... \}$
Question 9
(i) $A=\{x: x$ एक पूर्णांक है और $-3<x<7\}$,
(ii) $B=\{x: x$ संख्या 6 से कम एक प्राकृत संख्या है $\}$
(iii) $C=\{x: x$ दो अंकों की ऐसी प्राकृत संख्या है जिसके अंकों का योगफल 8 है $\}$
(iv) $D=\{x: x$ एक अभाज्य है जो संख्या 60 की भाजक है $\}$,
(v) $E=$ TRIGONOMETRY शब्द के सभी अक्षरों का समुच्चय
(vi) $F=B E T T E R$ शब्द के सभी अक्षरों का समुच्चय
Question 10
निम्नलिखित समुच्चयों को शब्दों में लिखिए-
(A) $\{2,4,6\}$,
(B) $\{a, e, i, o, u\}$,
(C) $\{5,15,20,25,30\}$,
(D) $\{x \mid x>100, x$ धन पूर्णांक $\}$,
(E) $\{x \mid x<12$ और $x>7, x$ धन पूर्णांक $\}$ ।
Question 11
निम्नलिखित समुच्चयों को समुच्चय निर्माण रुप में व्यक्त कीजिए :
(i) $\{3,6,9,12\}$
(ii) $\{2,4,8,16,32\}$
(iii) $\{5,25,125,625\}$
(iv) $\{2,4,6$, ....... $\}$
(v) $\{1,4,9$, ........, $100\}$
Question 12
बाईं ओर रोस्टर रुप में लिखित और दाईं ओर समुच्चय निर्माण रूप में वर्णित समुच्चयों का सही मिलान कीजिए :
(i) $\{1,2,3,6\}$ (a) $\{x: x$ एक अभाज्य संख्या है और 6 की भाजक है \}
(ii) $\{2,3\}$ (b) $\{x: x$ संख्या 10 से कमं एक विषम प्राकृत संख्या है\}
(iii) $\{M,A,T,H,E,I,C,S\}$ (c) $\{x: x$ एक प्राकृत संख्या है और 6 की भाजक है $\}$
(iv) $\{1,3,5,7,9\}$ (d) $\{x: x$ 'MATHEMATICS' शब्द का एक अक्षर है \}
No comments:
Post a Comment